रक्षाबंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे रक्षा का वचन लेती हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त 2024, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा का साया रहेगा, इसलिए राखी बांधने का सही समय जानना महत्वपूर्ण है।
रक्षाबंधन 2024 की तिथि
- पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 19 अगस्त 2024 को प्रात: 3:04 बजे
- पूर्णिमा तिथि का समापन: 19 अगस्त 2024 को रात 11:55 बजे
रक्षाबंधन के दिन भद्रा का समय
- भद्रा काल का आरंभ: 19 अगस्त 2024 को सुबह 5:53 बजे
- भद्रा काल का समापन: 19 अगस्त 2024 को दोपहर 1:32 बजे
इस वर्ष भद्रा का वास पाताल लोक में होगा, जिसे कई विद्वान अशुभ नहीं मानते हैं। इसलिए, भद्रा काल के दौरान भी राखी बांधी जा सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: जानिए कैसे चलन मे आया रक्षाबंधन का त्योहार
रक्षाबंधन पर पंचक
- पंचक का आरंभ: 19 अगस्त 2024 को शाम 7:00 बजे
- पंचक का समापन: 20 अगस्त 2024 को सुबह 5:53 बजे
इस दिन पंचक का समय राज पंचक होगा, जो अशुभ नहीं माना जाता है।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
- राखी बांधने का समय: 19 अगस्त 2024 को दोपहर 1:30 बजे से रात 9:08 बजे तक
- बहने अपने भाई को इस निर्धारित समय (7 घंटे 38 मिनट) मे राखी बांध सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: नाग पंचमी का महत्व
रक्षाबंधन पर शुभ योग
- शोभन योग: पूरे दिन
- सर्वार्थ सिद्धि योग: प्रात: 5:53 बजे से 8:10 बजे तक उपलब्ध है।
- रवि योग: रवि योग: प्रात: 5:53 बजे से 8:10 बजे तक रहेगा।
रक्षाबंधन के दिन इन शुभ योगों में राखी बांधना बहुत ही फलदायी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: मंगलवार पूजन विधि
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह सामग्री विभिन्न स्रोतों से संकलित की गई है और इसे केवल जानकारी के रूप में लिया जाना चाहिए। ये सभी बातें मान्यताओं पर आधारित है | adhyatmiaura.in इसकी पुष्टि नहीं करता |
Leave a Reply