भारत के राज्य हरियाणा के थानेसर में स्थित है एक दुर्लभ सरोवर है जिसे की ब्रह्मसरोवर के नाम से जाना जाता है, सनातन धर्म में हिन्दुओ के लिए बेहद पवित्र माना जाता है इस सरोवर को। सूर्यग्रहण के समय यहां विशाल जनसैलाब उमड़ता है इस समय लाखों की मात्रा में श्रद्धालु इस दिव्य सरोवर में स्नान करने आते हैं। मान्यता है कि इस दिव्य सरोवर के जल में स्नान करने से हजारों अश्वमेधा यज्ञों को करने के बराबर फल मिलता है | यही कारण है की श्रद्धालु दुनिया के कोने-कोने से इस यहाँ स्नान करने पहुंचते है |
इसे जरूर पढ़ें: द्रौपदी कूप, यही पर द्रौपदी ने दुशासन के खून से अपने केश धोये थे
ब्रह्माण्ड की रचना
पौराणिक कथा के अनुसार, परमपिता ब्रह्मा जी ने जब जब सृष्टि की रचना के लिए सोचा तब उन्होंने इसी जगह पर अलौकिक यज्ञ करने के बाद ही कुरुक्षेत्र की भूमि से इस ब्रह्माण्ड का निर्माण किया।
मान्यता यह भी है कि महाभारत काल में युद्ध में अंतिम चरण में दुर्योधन ने स्वयं को छुपाने के लिए इसी सरोवर में शरण लिया था को छुपाया था | 1800 फीट चौड़ाई और लगभग 45 की गहराई है ब्रह्मसरोवर की | यह स्थान काफी आकर्षक है और रात्रि के समय प्रकाशमय होते ही और भी भव्य नजर आता है यह तीर्थ स्थल।
इसे जरूर पढ़ें: देवी दुर्गा: शक्ति और समृद्धि की प्रतीक
एक दिव्य मंदिर भी सरोवर के अंदर है

महादेव को समर्पित एक दिव्य मंदिर भी सरोवर के अंदर है, मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा द्वारा इस जगह शिव लिंग की स्थापित की गयी थी। इस मंदिर में एक छोटे से पुल की सहायता से भक्त दर्शन करने जाते है | प्रत्येक वर्ष दिसंबर महीने की शुरुआत में यहाँ गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है यह समय देखने लायक होता है ब्रह्मसरोवर का इस समय दूर-दूर से प्रवासी पक्षी भी ब्रह्मसरोवर में आते हैं और मनो प्रकृति ने अपना सारा सौंदर्य बिखेर दिया हो इस सरोवर पर।
इसे जरूर पढ़ें: कर्मयोग, ज्ञानयोग तथा भक्तियोग की व्याख्या
महत्वपूर्ण जानकारियां – Information
Locality/village : Kurukshetra
State : Haryana
Country : India
Nearest City/Town : Thanesar
Best Season To Visit : All
Temple Timings : 05:00 AM – 09:00 PM
Photography : Allowed
Entry Fees : Free
कैसे पहुचें – How To Reach
Road : Ganeshpur – National Highway 44 (Nh44)
Nearest Railway : Kurukshetra Junction
Air : Chandigarh International Airport
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह सामग्री विभिन्न स्रोतों से संकलित की गई है और इसे केवल जानकारी के रूप में लिया जाना चाहिए। ये सभी बातें मान्यताओं पर आधारित है | adhyatmiaura.in इसकी पुष्टि नहीं करता |
Leave a Reply