हस्तिनापुर का पांडेश्वर महादेव मंदिर

हस्तिनापुर का पांडेश्वर महादेव मंदिर

हस्तिनापुर जो की उत्तर प्रदेश के मेरठ से सटा हुआ है, भारतवर्ष के मुख्य स्थानों में से एक है | इस स्थान का सम्बन्ध महाभारत में उल्लेखित कई घटनाओं से है | हस्तिनापुर में कई पौराणिक स्थल मौजूद हैं | यहाँ स्थित पांडेश्वर मंदिर आज भी स्थानीय लोगो के बीच आस्था का केंद्र बिंदु बना हुआ है | लोगो की मान्यता है की इस मंदिर में स्थित महादेव के शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही लोगो की मनोकामना पूर्ण हो जाती है और साथ ही पांडवो का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है |

इसे जरूर पढ़ें: द्रौपदी कूप, यही पर द्रौपदी ने दुशासन के खून से अपने केश धोये थे

मंदिर के प्रांगण में स्थित है एक दिव्य कुआं

हमेशा की तरह adhyatmikaura.in की टीम भी इतना कुछ सुनकर इस पवित्र स्थान पर पहुंच गयी एक्स्प्लोर करने इस जगह को | यहाँ पर पहुचंते ही मानो हमारी सारी थकान कहीं गायब हो गयी हो प्रकृति के बीच इतना प्राचीन और सुन्दर मंदिर हमें प्रभावित कर रहा था, मंदिर के प्रांगण में स्थित है एक दिव्य कुआं जिसमे से गंगा जल निकलता है, हमने भी इस कुंवे से जल ग्रहण कर, माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया और गहरी साँस लेकर एकटक महाकाय पीपल के वृक्ष को निहारते रहे मान्यता है की इस पीपल के वृक्ष को कुंती पुत्र महाबली भीम ने लगाया था |

मान्यता के अनुसार, पांडेश्वर मंदिर लगभग 5 हजार साल पुराना है | आज से हजारो वर्ष पहले पांचों पांडव द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना इसी पवित्र स्थान पर की जाती थी | मंदिर के अंदर जो शिवलिंग विराजमान है उसे दुनिया भर में शंभू (स्वयं-भू) में नाम से भी जाना जाता है | मंदिर में हमें पांचों पांडव की मूर्ति भी बनी हुई नजर आयी जो की काफी पुरानी लग रही थी | मंदिर के पुजारी बाबा ने बताया कि पांडवो की यह मूर्ति मूर्ति धरती के अंदर से खुदाई के समय मिली थी |

इसे जरूर पढ़ें: हनुमानजी ने भीमसेन को दिव्य फूल सहस्त्र कमल तक पहुंचने का मार्ग बताया 

महाभारत काल में था यहाँ पर भव्य महल

पांडेश्वर मंदिर के समीप ही आपको एक पांडव टीला मिलेगा | मान्यता यह भी है कि महाभारत काल में पांडव टीला के स्थान पर भव्य महल हुआ करता था | लेकिन महल पूरा ही पलट कर धरती में समा गया था | आज आधुनिक युग में हजारों साल पुरानी विरासत की इकलौती गवाह है यह मंदिर जो की अपने आप में बेहद खास है |

हिन्दू पुराणों में एवं ऐतिहासिक घटनाओ में भी हस्तिनापुर का जिक्र हमें मिलता है, महाभारत के समय हस्तिनापुर को भारतवर्ष की राजधानी का दर्जा प्राप्त था लेकिन फिर भी समय के साथ-साथ इस स्थान ने कोई खास विकास नहीं किया | स्थानीय लोगो की मान्यता है कि हस्तिनापुर को एक श्राप मिला हुआ है, यही कारण है की यह जगह विकसित नहीं हो पायी है अथक प्रयासों के बावजूद | खैर मामला जो भी हो आपलोग हमसे अपने सुझाव अवश्य साझा कीजियेगा निचे कमेंट बॉक्स में, धयनयवाद |

इसे जरूर पढ़ें: माँ ताराचंडी मंदिर एक अद्भुत शक्तिपीठ, जो स्थित है सासाराम में

महत्वपूर्ण जानकारियां – Information
Locality/village : Hastinapur
State : Uttar Pradesh
Country : India
Nearest City/Town : Meerut
Best Season To Visit : Winter & Monsoon season
Temple Timings : 04:00 AM – 09:00 PM
Photography : Allowed
Entry Fees : Free

कैसे पहुचें – How To Reach
Road : Ganeshpur – Hastinapur Road
Nearest Railway : Meerut Cantt
Air : Indira Gandhi International Airport

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह सामग्री विभिन्न स्रोतों से संकलित की गई है और इसे केवल जानकारी के रूप में लिया जाना चाहिए। ये सभी बातें मान्यताओं पर आधारित है | adhyatmiaura.in इसकी पुष्टि नहीं करता |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On Social Media

भाग्य खुलने के गुप्त संकेत