माँ मुंडेश्वरी: बिहार का चमत्कारिक स्थल

माँ मुंडेश्वरी: बिहार का चमत्कारिक स्थल

भारत के राज्य बिहार के कैमूर पर्वत पर बना हुआ है मां मुंडेश्वरी का मंदिर यह कैमूर पर्वत के ऊपर पवरा पहाड़ी पर स्थित है, यह स्थान बहुत ही चमत्कारिक है |

Mundeshwari Temple : शुरू से ही बिहार (Bihar) का अपना एक अलग ही भव्य संस्कृति एवं शानदार इतिहास रहा है | यहाँ कई बड़े धार्मिक स्थल मौजूद हैं जो भक्तो के लिए हमेशा से ही आस्था का केंद्र बना रहता है | मां मुंडेश्वरी मंदिर (Mundeshwari Temple) यहां आने वाले भक्त अपनी इछाओ को लेकर माता का दर्शन करने आते हैं और मान्यता है कि मां मुंडेश्वरी अपने हर भक्त की मनोकामना अवश्य ही पूर्ण करती है |

इसे जरूर पढ़ें: माँ ताराचंडी मंदिर एक अद्भुत शक्तिपीठ, जो स्थित है सासाराम में

मां मुंडेश्वरी देवी मंदिर कैमूर पर्वत शृंखला की पवरा पहाड़ी के ऊपर 608 फीट ऊंचाई पर बना हुआ है | यहां पशु बलि की परंपरा है, लेकिन खास बात यह है कि बलि के लिए बकरा यहाँ लाया तो जाता है, लेकिन आडम्बर के नाम पर उस जिव के प्राण नहीं लिए जाते हैं |

अनोखे तरीके की बलि जिसके बाद जीव मे प्राण वापस या जाते हैं

जब बलि देने के लिए बकरे को देवी माँ के सम्मुख लाया जाता है तो पुजारी कुछ अक्षत फूलों के साथ माँ की मूर्ति को स्पर्श करके बकरे पर फेंक देता है बस इसी क्रिया के दौरान बकरा बेहोश हो जाता है | फिर थोड़ी ही देर के बाद बकरे पर अक्षत (चावल के दाने) फिर से माँ की मूर्ति को छुआ कर फेका जाता है पुजारी के द्वारा और बकरा उठ खड़ा होता है | यकीन मानिये यह दृश्य आपके रोंगटे खड़े कर देगा और साथ ही आपके जेहन में कई सवालो को भी खड़ा कर देगा | बस इसी तरह यहाँ चमत्कारिक रूप से बलि की प्रक्रिया पूरी की जाती | जिसमे की कोई हिंसा नहीं होती माँ के आशीर्वाद से |

इसे जरूर पढ़ें: दानवीर कर्ण का इकलौता मंदिर

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस जगह यह मंदिर बना हुआ है उस जगह पर माता ने चण्ड-मुण्ड नाम के राक्षसों का वध किया था | बस इसीलिए यह स्थान माँ मुंडेश्वरी देवी मंदिर के नाम से आधुनिक युग में प्रसिद्ध हैं |

भगवान शिव का एक रहस्यमयी पंचमुखी शिवलिंग

मंदिर की एक और अनोखी और अविश्वश्नीय बात यह भी है कि यहां भगवान शिव का एक रहस्यमयी पंचमुखी शिवलिंग भी मौजूद है जो कि दिन में तीन बार अपना रंग बदलता है | इतने खोज हुए इस विषय पर लेकिन आजतक इस रहस्य का कोई पता नहीं लग पाया है कि आखिर ये चमत्कार होता कैसे है |

adhyatmikaura.in आपको बताना चाहता है कि मंदिर के परिसर में कुछ शिलालेख ब्राह्मी लिपि में मौजूद हैं | मंदिर में अष्टाकार गर्भगृह की मौजूद है जो आज तक कायम है |

इसे जरूर पढ़ें: हस्तिनापुर का पांडेश्वर महादेव मंदिर

महत्वपूर्ण जानकारियां – Information
Locality/village : Kaimur
State : Bihar
Country : India
Nearest City/Town : Kudra
Best Season To Visit : All
Temple Timings : 8 AM – 12 PM and 2 PM – 5 PM
Photography : Not Allowed
Entry Fees : Free

कैसे पहुचें – How To Reach
हवाई मार्ग : निकटतम हवाई अड्डा वाराणसी हवाई अड्डा है जो मंदिर से 133 किमी की दूरी पर है।
रेल : निकटतम रेलवे स्टेशन कुदरा जंक्शन है जो मंदिर से 34 किमी की दूरी पर है।
सड़क : भभुआ कैमूर जिले का जिला मुख्यालय है। यह लगभग पटना से 200 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह ग्रांट ट्रंक रोड के माध्यम से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भभुआ के पास कोलकाता-नई दिल्ली मार्ग पर एक अच्छी तरह से जुड़ा हुआ रेलवे स्टेशन है। मुंडेश्वरी मंदिर जिला मुख्यालय से 10-12 किमी दूर है |

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। यह सामग्री विभिन्न स्रोतों से संकलित की गई है और इसे केवल जानकारी के रूप में लिया जाना चाहिए। ये सभी बातें मान्यताओं पर आधारित है | adhyatmiaura.in इसकी पुष्टि नहीं करता |

Follow Us On Social Media

भाग्य खुलने के गुप्त संकेत